विविध

गौठान में चारों तरफ खस्ताहाल कांग्रेस सरकार ने किया भारी भ्रष्टाचार _ भरत वर्मा

रोका छेका कार्यक्रम के तहत रोकने वाले जानवरों को रखने के लिए गौठान तक की व्यवस्था नहीं

रायपुर/डोंगरगांव। डोंगरगांव विधानसभा के लालबहादुर नगर में गोठांन के खस्ताहाल को लेकर आज 1 अगस्त को धरना प्रदर्शन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा की उपस्थिति में किया गया । मंडल अध्यक्ष बोधिराम साहू के नेतृत्व में हुए इस धरना प्रदर्शन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोका छेका कार्यक्रम के तहत भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है मवेशियों को रखने के लिए प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी कोई भी ऐसा गौठान नहीं बता पा रहे हैं जहां जानवरों को रखा जाए पीड़ित किसानों के पूछने पर जिम्मेदार अधिकारी जानवरों को कांजी हाउस में रखने की बात कर रहे हैं जब जानवरों को रखने के लिए गौठान बनाया गया है गौठान समिति को समूहों के माध्यम से ₹10000 प्रति समूह प्रदान किया जा रहा है उसमें भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है श्री वर्मा ने कहा कि इस तरह पूरे प्रदेश में रोका छेका कार्यक्रम के तहत भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है आज इस मामले को लेकर डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर ने तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया इस धरना प्रदर्शन में 5 घंटे तक लगातार कांग्रेस के भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक खेदु राम साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चन्द्रिका डड़सेना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ नीरेंद्र साहू,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा मूलचंद लोधी,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा किरण साहू,रामाधीन देवांगन,मनोज कांडे जिला सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,महेश्वर साहू,बिसेशर वर्मा,रोशन साहू मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,गिरवर साहू,तामेश्वर साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष,भोजराम वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष,देवेंद्र यदु,अशोक वर्मा,हेमलाल वर्मा,चेतन साहू,दिनेश वर्मा,रामावतार वर्मा,दुर्गेश सिन्हा,देवेन साहू,संदीप सिन्हा,भुवन साहू,घनश्याम वैष्णव,राजेंद्र तिवारी,अनस पटेल,पारस वर्मा,धर्मेंद्र वर्मा,अशोक वर्मा,ताराचंद नेताम,धनेश्वर वर्मा,निलकुमार कतालम,राकेश साहू,यशवंत साहू,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छगन साहू

प्रधान संपादक, नवभास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button