विविध
बी एस पी राजहरा वेटलिफ्टिंग क्लब में मनाया गया विश्वकर्मा पूजा पर्व
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय खिलाड़ी हुए शामिल

दल्ली राजहरा। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राजहरा वेटलिफ्टिंग क्लब में विश्वकर्मा पूजा की गई। इस अवसर पर राजहरा लिफ्टिंग क्लब के बार प्लेट की भी पूजा अर्चना की गई। राजहरा वेटलिफ्टिंग क्लब के कोच अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर कृष्णमूर्ति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीएसपी राजहरा वेट लिफ्टिंग क्लब में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा की गई जिसमें बीएसपी वेटलिफ्टिंग क्लब के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी गण उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना किए। जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी छगन साहू, मधुकर सिंह, रोहित टंडन, पार्षद विरेंद्र साहू, मदन मैती, भोला दास मानिकपुरी, विशाल मोटवानी, टीनू पांडे, रुपेश, गोलू शिवहरे, रणवीर सिंह, मनोज जायसवाल, डीकेश, भूपेश, रेणुका साहू, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




