विविध

दुर्ग के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने दुर्ग शहर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर सहित समस्त प्रदेश के समस्त 85 भाजपा प्रत्याशियों को दी अग्रिम जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने दी समस्त प्रत्याशियों को अग्रिम जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा भाजपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी गजेंद्र यादव दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा घोषित किए गए विधानसभा प्रत्याशी ललित चंद्राकर सहित भाजपा द्वारा घोषित किए गए पूरे विधानसभा क्षेत्र के 85 प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार घोटाले और दमनकारी नीतियों से परेशान होकर आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर भाजपा सरकार बनाने के लिए अपना कीमती वोट देगी और इस छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रिय राज्य से भ्रष्टाचार अत्याचार और कुशासन का अंत होगा। उन्होंने कहा कि आज से 23 साल पहले एक नवम्बर सन 2000 को केंद्र की भाजपा सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद उन्होंने इस छत्तीसगढ़ को शांतिप्रिय सुशासित और एक समृद्ध राज्य बनाने का सपना देखा था उसी सपने को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 सालों तक इस प्रदेश का विकास किया इस प्रदेश को समृद्ध बनाया इस प्रदेश के हर जनता और प्रत्येक लोगों के हितों का ख्याल रखते हुए अन्तिम व्यक्ति तक विकास किया। 5 वर्ष पूर्व हुए चुनाव में झूठा वादा कर गंगाजल की कसम खाते हुए इस प्रदेश की जनता के साथ खोखले और झूठे वादा करके प्रदेश की जनता के साथ छल करते हुए किसी तरह सत्ता हासिल करने में कांग्रेस ने कामयाबी हासिल की लेकिन इस बार प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है। कांग्रेस के किसी भी बहकावे में म ना आकर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीता कर इस प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी।

छगन साहू

प्रधान संपादक, नवभास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button