मुख्यमंत्री को बदनाम करने की हो रही कोशिश _अतुलचंद साहू
आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जिताकर प्रदेश की जनता देगी करारा जवाब _अतुल चंद साहू

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अतुलचंद साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाले हार से हताश होकर भाजपा ईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में व देश में लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से परेशान होकर भारतीय जनता पार्टी स्तरहीन कृत्यों को अंजाम देने में लग गई है। प्रदेश सचिव अतुलचंद साहू ने कहा कि एन चुनाव के समय भाजपा द्वारा इस प्रदेश में लगातार ईडी के छापेमारी कार्रवाई कर प्रदेश के चुनाव को अपने पक्ष में लाने के लिए निम्न स्तर की कार्रवाई करने का अंदेशा पहले ही दिखाई पड़ रहा था जो अब सच होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश की जनता को अब कांग्रेस पर ही भरोसा है और भली भांति जान चुकी है कि कांग्रेस की सरकार ही इस प्रदेश का समुचित विकास कर सकती है जिसके आधार पर आने वाले चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में अपना पूरा योगदान देगी।