तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दी बधाई
तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाना भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए गर्व का विषय : राकेश चंद्राकर

रायपुर। केंद्र की एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग से मंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने कहा कि एनडीए द्वारा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाया जाना ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना ऐतिहासिक है। और और छत्तीसगढ़ से पिछड़ा वर्ग से आने वाले नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देना भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा तूफान साहू को केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि तोखन साहू के केंद्रीय मंत्री बनने से छत्तीसगढ़ के ओबीसी वर्ग में एक उत्साह का संचार हुआ है समस्त भाजपा पिछड़ा वर्ग अब नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा विधानसभा और लोकसभा में पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए भाजपा को अधिक से अधिक सीटों में जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसका परिणाम आज हम सभी को मिला है।