दुर्ग जिला में भाजपा का पलड़ा भारी, भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा विधानसभा चुनाव _ चंदूलाल साहू
कांग्रेस के भ्रष्ट सरकार से प्रताड़ित और त्रस्त प्रदेश की जनता इस बार पूरी तरह बदलाव के मूड में _ चंदूलाल साहू

दुर्ग। विधानसभा चुनाव को लेकर महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू व दुर्ग जिला के विधानसभा समन्वयक चंदूलाल साहू ने पाटन दुर्ग ग्रामीण दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर मंडल अध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को चुनाव संबंधित आवश्यक बातों की जानकारी देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि हम सभी को मिलकर पूरी मजबूती से बूथ स्तर पर कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना होगा। पूरे क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस की भ्रष्ट्र सरकार से पूरी तरह प्रताड़ित व दुखी है। हम सभी को आज यह अवसर मिला है इस अवसर पर पूरा-पूरा उपयोग कर दुखी जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से दुर्ग जिला सहित पूरे क्षेत्र का वातावरण भाजपा में हो गया है आने वाले 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी और इस प्रदेश को घोटालेबाज सटोरिया सरकार से मुक्ति मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करने वाली भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का विकास करेगी। इस दौरान इस दौरान दुर्ग मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सुनील साहू मदन बढई विजय ताम्रकार सुनील अग्रवाल महामंत्री नरेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।