छत्तीसगढ़
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने किया कार्यकर्ताओं के समस्याओं का तत्काल निराकरण

राजनंदगांव। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने डोंगरगांव विधानसभा के ग्राम छांगीन कछार में कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित होकर डोंगरगांव विधानसभा में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की हर समस्याओं का हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में कोई भी अधिकारी पूर्वाग्रह में होकर किसी भी कार्य को ना करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। केंद्र की सरकार की योजनाओं का पूरी तरह सफल क्रियान्वयन होगा।