विविध

12 अगस्त को दुर्ग के गोंडवाना भवन में होगा, विशाल सामाजिक समागम _डॉ. खिलावन साहू

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आयोजन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण होंगे शामिल

रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 12 अगस्त को दुर्ग के गोंडवाना भवन में दुर्ग संभाग स्तरीय सामाजिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न जातियों के हजारों लोग शामिल होंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने बताया कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के इस बृहद सम्मेलन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण का आगमन हो रहा है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रथम बृहद आयोजन में दुर्ग संभाग एवं प्रदेश में निवासरत सभी पिछडा वर्ग के कार्यकर्ता एवं समाज प्रमुख एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होगें। डॉ साहू ने अधिकाधिक संख्या में पिछड़ा वर्ग के समाज के कार्यकर्ताओं प्रमुख पदाधिकारियों,बंधुओं एवं बहनो को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

छगन साहू

प्रधान संपादक, नवभास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button