भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय सम्मेलन 13 जुलाई को
भिलाई में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे प्रदेश व संभाग के दिग्गज नेता

भिलाई।प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 जुलाई को संभाग स्तरीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन भिलाई के होटल अमित पार्क में आयोजित किया गया है। जिसके तैयारी को लेकर गत दिनों दुर्ग संभाग स्तरीय ओबीसी मोर्चा बैठक जिला भाजपा कार्यालय भिलाई में संपन्न हुई। प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष खिलावन साहू प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश चंद्राकर जी के उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी छगन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 1 एक पेड़ मां के नाम,
2 एक देश एक चुनाव
3 जाति जनगणना
4 संकल्प से सिद्धि के तहत सेवा सुशासन एवम् गरीब कल्याण विषय पर आयोजन किया गया इन विषयों की सम्मेलन आगामी 13जुलाई रविवार अमित पार्क हाल भिलाई में समय 11बजे करना तय हुए । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल ,वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ,जिला भाजपा भिलाई अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा सह सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी,तामेश्वर साहू,प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी आशीष साहू,प्रदेश भाजपा सह कार्यालय मंत्री भूपेंद्र सेन, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य डा नीरेंद्र साहू डोंगरगांव,जिला भाजपा अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा गण सुंदर साहू भिलाई,शिव वर्मा राजनांदगांव,जितेंद्र साहू बालोद,राजू देवांगन बेमेतरा,अरुण यादव चौकी मोहला मानपुर,जिला महामंत्री गण केशव पटेल,विनोद गुप्ता भिलाई,दिलीप साहू,राजेश बिसने पवन निर्मल कर,प्रियंक सोनी राजनांदगांव,प्रेमलाल वर्मा बेमेतरा,गोपाल कौशिक चौकी मोहला मानपुर सहित भिलाई जिला के ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष कार्यकारणी पदाधिकारी उपस्थित रहे।