दुर्ग में राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रैक्टिस राउंड का हुआ शुभारंभ
पुलिस उप महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने खेल ग्राउंड का फीता काटकर किया शुभारंभ

दुर्ग। अखिल भारतीय पुलिस राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रैक्टिस राउंड का शुभारंभ आज 23 फरवरी के प्रातः 8:30 किया गया। दुर्ग पुलिस बटालियन प्रथम वाहिनी के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रेक्टिस राउंड का शुभारंभ पुलिस उप महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा द्वारा खेल ग्राउंड का फीता काटकर किया गया । 23 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए हुए पुलिस के लगभग 600 खिलाड़ी एवं कोच हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम वाहिनी पुलिस बटालियन के डीआईजी राजेश कुकरेजा की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रथम बार राष्ट्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 5 दिनों तक आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में 23 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।आए हुए सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की समुचित व्यवस्था उच्च स्तर की की गई है। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ 23 फरवरी दोपहर 4:00 बजे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा किया जाएगा । वही 27 फरवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, डीआईजी राजेश कुकरेजा, कमांडेंट ओ पी शर्मा,
ऑल इंडिया आर्चरी एसोसिएशन से मनोज जैन चीफ़ ऑब्जर्वर
डिप्टी कमांडेंट इरफानुल रहीम ख़ान, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, सबा अंजुम अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी , सहित अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे।




