राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को किया सम्मानित

भिलाई। राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया।दुर्ग के पुलिस प्रथम बटालियन में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक होने वाले इस प्रतियोगिता में देश भर के 30 राज्यों के टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमें इस अभूतपूर्व आयोजन का सौभाग्य मिला है इस प्रतियोगिता में अनेक कीर्तिमान बनेंगे इसके पूर्व वेट लिफ्टिंग और अन्य खेलों का भी यहां सफल आयोजन किया जा चुका है उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता के कारण प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अराजकता नहीं हो पाई हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर नियत तिथि पर छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का खत्म करेंगे इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस पूरी ताकत से लगकर नक्सलियों की समाप्ति की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों एवं उनके मैनेजर से मिलकर नई ऊर्जा व साहस मिला है आए हुए सभी खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की भूमि पर स्वागत करते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष के सभी राज्यों के खिलाड़ी आए हुए हैं सभी खिलाड़ी अनुशासन के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे पहले भी यहां बड़े-बड़े आयोजन हुए हैं सभी खिलाड़ी अनुभव का पारस्परिक आदान-प्रदान कर सर्वोत्तम प्रदर्शन से अपने टीम व संगठन को गौरवांवित करेंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ से धीरे-धीरे नक्सली समाप्त होने की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ पुलिस अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 में व कुल 437 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं समस्त प्रतियोगिता अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी संगठन के मार्गदर्शन में हो रहा है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि पुलिस खेल सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में सहायक साबित होगा आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है लेकिन खेल में उनके आत्मविश्वास की वजह से सफल खेल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हो रहा है। राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा मसाल प्रज्वलन कर किया गया। मार्च पास्ट के बाद सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराकर प्रतियोगिता की शुभंकर का विमोचन किया गया। बस्तर के माडी नृत्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के द्वारा समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन आयोजक सचिव डीआईजी सदानंद के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर एडीजी कलुरी, आईजी अभिषेक शांडिल्य ,आई जी बी एस ध्रुव , डीआईजी कमल लोचन कश्यप, एम आर अहीरे ,एसएसपी विजय अग्रवाल,डी एम अभिजीत सिंह,कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ,एडीजी ओ पी पाल आईजी अजय यादव डीआईजी खेल अधिकारी राजेश कुकरेजा एसपी विजय अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी गण उपस्थित थे। इसके पूर्व प्रैक्टिस राउंड का आरम्भ 23 फरवरी को सुबह 8:30 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा द्वारा खेल ग्राउंड का फीता काटकर किया गया ।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, डीआईजी राजेश कुकरेजा, कमांडेंट ओ पी शर्मा,ऑल इंडिया आर्चरी एसोसिएशन से मनोज जैन चीफ़ ऑब्जर्वर डिप्टी कमांडेंट इरफानुल रहीम ख़ान, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, सबा अंजुम अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी , सहित अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे।



