बजट 2026–27 गांव से शहर तक विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा – तोरण लाल साहू
नगरी निकाय विकास के लिए अधो संरचना की राशि बढ़ाना ऐतिहासिक कदम

दल्ली राजहरा। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए संकल्प थीम पर आधारित बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भाजपा सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। नगरीय विकास के लिए अधोसरंचना में 2150 करोड रुपए का प्रावधान है उन्होंने कहा कि बजट को संकल्प की अवधारणा पर तैयार किया गया है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और इसी दिशा में पांच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं। इन मिशनों के जरिए प्रदेश के समग्र विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।दल्ली राजहरा। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए संकल्प थीम पर आधारित बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भाजपा सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट को संकल्प की अवधारणा पर तैयार किया गया है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और इसी दिशा में पांच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं। इन मिशनों के जरिए प्रदेश के समग्र विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।
तोरण लाल साहू ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। और सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिलाते हुए मूलत लाभ का बजट साबित होगा।
तोरण लाल साहू ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026–27 छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।
नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का “SANKALP” ब़जट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक सौगातों की झड़ी लगा दी है। बजट में प्रत्येक समाज के साथ-साथ युवाओं से लेकर महिलाओं-बुजुर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1725 करोड़, जल जीवन मिशन 3000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 2000 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान 1500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास शहरी 825 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा 820 करोड़, महिलाओं के नाम पर संपत्ति क्रय में पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन हेतु 5 करोड़, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन हेतु 100 करोड़, प्रतियोगी परीक्षा के लिए 33 करोड़, कृषक उन्नति योजना हेतु 10,000 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना हेतु 600 करोड़, लोकनिर्माण विभाग में 9,450 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श शहर योजना समृद्धि योजना 200 करोड़, महतारी वंदन योजना 8200 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्य योजना 6500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 4000 करोड़, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में 1500 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान हेतु 1500 करोड़, विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ के प्रावधान सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी वर्गों व क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
तोरण लाल साहू ने आगे कहा कि यह बजट विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमियों सभी वर्गों व क्षेत्रों के हितों का समावेश किया गया है। इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान किए गए हैं।तोरण लाल साहू ने कहा कि यह बजट वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला भी रखता है। मैं राज्य बजट 2026–27 के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी, विधानसभा के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त कर अभिनंदन करता हूँ। यह बजट निश्चित रूप से ऐतिहासिक, जनहितकारी एवं राज्य को विकास के नए शिखर तक ले जाने वाला सिद्ध होगा।




