विविध

समावेशी विकास की दिशा देने वाला ऐतिहासिक बजट : टी ज्योति

छत्तीसगढ़ में विकास की बयार बहाने वाले इस बजट में सभी वर्गों का रखा गया है विशेष ध्यान : टी ज्योति

दल्ली राजहरा । नगर की पार्षद टी ज्योति  द्वारा समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का अभिनंदन किया गया।

नगर पालिका पार्षद टी ज्योति ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत व दूरदर्शी दस्तावेज है ।

पार्षद टी ज्योति ने कहां की संकल्प की भावना पर आधारित यह बजट शिक्षा कौशल विकास आधारभूत संरचना आजीविका निवेश और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को सशक्त करता है यह बजट गरीबों किसानों युवाओं और महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नहीं गति देता है।

उन्होंने विश्वास जताया की नीति से परिणाम तक की स्पष्ट सोच के साथ यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे ले जाएगा।

छगन साहू

प्रधान संपादक, नवभास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button