विविध

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ भूपेश बघेल के बिगडै़ल बोल समाज बर्दाश्त नहीं करेगा : तोरण लाल साहू

दल्ली राजहरा। जिला साहू उपाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री साहू समाज के गौरव अरुण साव पर पर अभद्र टिप्पणी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे घृणित मानसिकता का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि साहू समाज अपने समाज के प्रमुखों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ में ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने आला कमान के इशारे पर समाज को बदनाम करने का प्रयास हमेशा करता रहा है । कांग्रेस के समाज प्रमुख विरोधी मानसिकता के लोग अब सत्ता से बाहर होने के बाद अनर्गल अमर्यादित भाषण से हमेशा विवादित बोल बोलकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं। इससे समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता से बाहर हैं वे समाजों के खिलाफ अक्सर इस तरह की बयान बाजी करते दिखाई दे रहे हैं पूर्व में उनके आला कमान द्वारा हमारे साहू समाज के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित अनर्गल बयान बाजी की गई जिसका जवाब देश की जनता उन्हें पिछले तीन कार्यकालों से दे रही है। अब उनके नुमाइंदे द्वारा प्रदेश में इस तरह की भाषा का उपयोग करना इस तरह के उदाहरण का उपयोग करना आलाकमान के गुलामो की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बयानों को वापस लेकर साहू समाज से सार्वजनिक माफी नहीं मांगते हैं तो साहू समाज स्थानीय स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर के चौक चौराहों पर पुतला दहन करेगा। ताकि आने वाले दिनों में फिर कोई कांग्रेसी साहू समाज के प्रमुखों के खिलाफ बयान बाजी व टिप्पणी करने से बाज आए।

छगन साहू

प्रधान संपादक, नवभास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button