प्रधानमंत्री आवास योजना के भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने निगम कार्यालय का घेराव किया गया

राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल के निर्दशानुसार नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के भृष्ट अधिकारी को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफ.आई.आर.दर्ज कराने निगम का घेराव कर ज्ञापन दिया-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गलत नीतियों एवं नगर निगम की भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना में किश्तों के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे है। इसी कारण कोरिनभाटा वार्ड नं.44 राजनांदगांव निवासी स्व.महादेव यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना में क़िस्त जारी नहीं होने से झुब्ध होकर जहर सेवन कर लिया जिससे उनकी असमय मृत्यु हो गई। ज्ञात हो की कोरिन भाटा में श्रीमती ललिता बाई पुत्री दुखु यादव जो मृतक महादेव की पत्नी है उसी के यहां रहता था और उनकी पैतृक जमीन में आवास का निर्माण कर रहा था उसके बाद भी समाचार पत्रों में नगर निगम प्रशासन द्वारा मृतक की ही गलती बताई जा रही है मृतक को कहीं ठेकेदार बताया जा रहा है।तो कही मृतक या परिजनों द्वारा नगर निगम कार्यालय में क़िस्त के आबंटन के लिये किसी प्रकार से संपर्क नही करना बताया जा रहा है।
जब मृतक अथवा उसके परिजन द्वारा नगर निगम कार्यालय में संपर्क नही किया गया तो 20 जुलाई 2023 को जहर सेवन की सूचना सार्वजनिक होए ही क्यों उसके खाते में क़िस्त की राशि डाली गई।
नगर निगम प्रशासन इस योजना से जुड़े समस्त अधिकारियों को प्रभाव से तत्काल निलंबित करें एवं उनके विरुद्ध एफ,.आई.आर.दर्ज कराए।
मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।अतः आपसे निवेदन है कि मृतक की पत्नी श्रीमती ललिता यादव को छतिपूर्ती के रूप में राशि रुपए 20,00000 बीस लाख प्रदान करने तथा नगर निगम में रोजगार देने की व्यवस्था करें।
प्रतिलिपि–
जिलाधीश राजनांदगांव को सूचनार्थ।
पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव को सूचनार्थ।
भारतीय जनता पार्टी
राजनांदगांव
घेराव कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद,महापौर मधुसुदन यादव,पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा,जिला भाजपा महामंत्री राजेंद्र गोलछा, किसान नेता अशोक चौधरी,प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री कोमल सिंह राजपूत,तरुण लहरवानी,हर्ष रामटेके हक़ीम खान,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरेद्र साहू,दादू सोनकर,रमेश सोनवानी,रवि सिन्हा,मूलचन्द भंसाली,नरेश बैद,जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष शिव वर्मा,रघुवीर वाधवा,अकरम कुरैसी,राधेश्याम गुप्ता,राजेश बिसने,शरद सिन्हा,पारस वर्मा,गगन आईच,विजय रॉय,पारुल जैन,रेखा मेश्राम,मीना यादव, सस्वती यादव, जमुना साहू,जया यादव,खोमिन यादव,सविता बोस,सहित भाजपा के महिला मोर्चा युवा मोर्चा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम शामिल थे।