विविध

प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी _ प्रदेश सचिव अतुलचंद साहू

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अतुल चंद साहू ने आभार व्यक्त किया सभी वरिष्ठ नेताओं व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी का

भिलाईनगर /प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी प्रदेश की जनता सरकार के नीतियों से संतुष्ट है पूरा जन समर्थन आज कांग्रेस के साथ है जिससे बौखलाकर  आज भाजपा ईडी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। यह बातें प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अतुल चंद साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन का कार्य अत्यंत मजबूती से पूरा प्रदेश में चल रहा है संगठन की मजबूती का एहसास भाजपा को हो गया है जिससे भाजपा पूरी तरह भयभीत है आने वाले चुनाव में सशक्त और मजबूत कांग्रेस इस प्रदेश में पुन कांग्रेस सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।ज्ञात हो कि जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई में कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू का कांग्रेस संगठन में कद बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यकारिणी में अतुल को सचिव पद से नवाजा गया है।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज की जंबो कार्यकारिणी में दीपक दुबे, राजेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, को महासचिव का दायित्व दिया गया है वही सचिव के रूप में दुर्ग जिले से मोहम्मद इरफान खान के अलावा संदीप बोरा, अयूब खान, सौरभ दत्ता, व नीलिमा रॉबिंस को दायित्व सोपा गया है।

छगन साहू

प्रधान संपादक, नवभास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button