विविध

बी एम सी चुनाव में भाजपा की जीत से अब भाजपा की लहर पूरे देश में : तोरण लाल साहू

कांग्रेस मुक्त भारत की ओर देश अग्रसर

दल्लीराजहरा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए बी एम सी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि देश में इन दिनों भाजपा की आंधी चल रही है और यह देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर अग्रसर है क्षेत्रीय पार्टियाँ धीरे-धीरे सिमटती जा रही है। आने वाले दिनों में भाजपा पश्चिम बंगाल, असम, सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत जीतेगी और भाजपा की सरकार धीरे धीरे देश के हर कोने में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा कभी नहीं जीतने वाले जगहों पर काबिज होकर अपना परचम लहराया है। के र ल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जहां के बी एम सी चुनाव में भाजपा जीत हासिल की और अपना मेयर बनाया। अब महाराष्ट्र के कुल 29 नगर निगम निकायों में 25 में भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं एशिया के सबसे बड़े महानगर निगम में पहली बार मेयर भाजपा बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता अब कांग्रेस व अन्य दलों की विचार धारा को समझ चुकी है। उनके झूठे वादे के बहकावे में आने से परहेज करने लगी है। नकारात्मक राजनीति से दूर होकर अब जनता विकास की राजनीति को समझने लगी है और विकास करने वाली पार्टी को लगातार जीत कर विकास कार्यों पर मोहर लगा रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में भी ट्रिपल इंजन के माध्यम से लगातार विकास कार्य कर रही है आने वाले दिनों में दल्ली राजहरा में भी बड़े-बड़े अभूतपूर्व कार्य जो कभी भी किसी के कार्यकाल में नहीं हुआ वह अब दल्ली राजहरा में दिखाई देगा । नगर की जनता जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को चुनी है उसी विश्वास के साथ तमाम बड़े और बहु प्रतीक्षित मांग जल्द पूरे किए जाएंगे उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी कार्य जमीन पर मूर्त रूप होते दिखाई देंगे।

छगन साहू

प्रधान संपादक, नवभास्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button