तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष पद पर शीतल साहू हुए निर्वाचित

दल्ली राजहरा। तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा त्रिवार्षिक चुनाव में शीतल साहू ने शानदार जीत दर्ज की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी युवराज साहू को हराया। प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ के मार्गदर्शन में 5 अक्टूबर को तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें दो पैनलों में प्रत्याशियों ने भाग लेकर अपना किस्मत अजमाया। तहसील साहू संघ के निवर्तमान अध्यक्ष युवराज साहू अपने पैनल के साथ मैदान में उतरे। वहीं दूसरे पैनल भक्त माता कर्मा पैनल से शीतल साहू अपने प्रत्याशियों के साथ चुनाव लड़ा। कुल 203 मतदाताओ में से 176 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। जिसमें अध्यक्ष पद पर शीतल साहू को 110, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद साहू को 109 , संगठन सचिव पद पर खूबलाल साहू को 119, संगठन सचिव महिला पद पर कुंती साहू को 10 5 , संगठन सचिव महिला पद पर विमला साहू 109 मत प्राप्त हुए। समस्त विजयी प्रत्याशियों को नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने लड्डू खिलाकर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। चुनाव संपन्न कराने में जिला साहू संघ से सहायक चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक विजय सिंह साहू लेख राम साहू डॉक्टर खिलेश्वर साहू उपस्थित थे वहीं स्थानी सहायक चुनाव अधिकारियों में सत्य साहू पंचकुमारी साहू द्रौपदी साहू माया साहू संतराम साहू नूतन साहू धनराज साहू वी भूखन साहू सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित होकर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। चुनाव को लेकर तहसील साहू सॉन्ग भवन साहू सदन में गम गामी का माहौल दोपहर से देखने को मिला और शाम होते होते चुनाव परिणाम घोषित होने पर विजयी प्रत्याशियो को हारे हुए प्रत्याशियो ने बधाई देते हुए सामाजिक एकता का परिचय दिया। मतदान करने वाले आजीवन सदस्यों में से कई सदस्य भिलाई, रायपुर व बालोद से मतदान करने पहुंचे थे।




